DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बालोद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला बालोद के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव के नेतृत्व में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने बताया कि ज्ञापन में जिले के समस्त सहायक शिक्षकों की 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, सहायक शिक्षकों को प्रधानपाठक (प्राथमिक शाला) पद पर पदोन्नति, उच्च परीक्षा अनुमति आदेश जारी करने, 1 मई से 30 मई तक जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान करने तथा टीईटी की योग्यता को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने की मांग की गई है।

इसके अलावा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने तथा शिक्षक संवर्ग की सेवा पुस्तिकाओं का स्थानीय निधि संपरिक्षक राजनांदगांव एवं संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग से सत्यापन कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

फेडरेशन पदाधिकारियों ने इन सभी विषयों पर जिला शिक्षा अधिकारी से विस्तार से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उचित बताते हुए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेंद्र, जिला सचिव खिलानंद साहू, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष संदीप दुबे, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष संभव देवांगन, जिला सह-कोषाध्यक्ष शिव कुमार चौरके, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख, नकुल एलेन्द्र, मोहन सिन्हा, प्रभुलाल सिन्हा, श्रीमती देवकुंवर गौर, श्रीमती सरला नेताम, श्रीमती रुख्मणी बनपाल सहित फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page