सहकार भारती बालोद की नई कार्यकारिणी घोषित, पुष्पलता बघेल बनीं जिला महिला प्रमुख
बालोद। सहकार भारती जिला बालोद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहकार भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्विवेदी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में जितेंद्र साहू को जिला अध्यक्ष, पुष्पलता बघेल को जिला महिला प्रमुख, रूपेश कुमार सिन्हा एवं हरदेव लाल साहू को जिला मंत्री, जागेश्वर साहू को जिला कोषाध्यक्ष, दीपक देवांगन को जिला उपाध्यक्ष, लोकेश साहू को कार्यालय प्रभारी, कमलेश गौतम को दुग्ध संघ जिला संयोजक, नरेश कुमार देवांगन को बुनकर संघ जिला संयोजक, गोकुल ठाकुर को वन उपज समिति जिला संयोजक, तोमिन साहू को जिला महिला महामंत्री तथा दारा सिंह को डौंडी लोहारा मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त जिला महिला प्रमुख पुष्पलता बघेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री कनिराम, छत्तीसगढ़ राज्य सहकार संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला कार्यवाहक प्रमुख प्रमोद कुमार साहू सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति और सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।












