DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आज से प्रभावी हुआ विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण), श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी

बालोद, 1 जुलाई 2026। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबीजी-रामजी) आज से पूरे देश में प्रभावी हो गया। योजना के शुभारंभ के साथ जिले में अधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर श्रमिकों को योजना की जानकारी दी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रमिकों को बताया गया कि नई योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मजदूरी दर को 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के तकनीकी सहायकों एवं रोजगार सहायकों को कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर नियमानुसार कार्य संपादित कराने के निर्देश भी दिए गए।

ग्राम पंचायतों में होंगे विशेष कार्यक्रम

अधिकारियों ने बताया कि 2 जुलाई को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही योजना के अनुरूप प्रगतिरत कार्यों के लिए मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संरक्षण और सामुदायिक विकास पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, लाभ, जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा सामुदायिक विकास से जुड़े प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

ग्रामीणों ने योजना के माध्यम से जल संसाधनों के संरक्षण एवं ग्राम विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page