छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ की पहल, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

रायपुर। युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, ज्ञानवर्धन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन प्रक्रिया 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा 9 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का स्तर सीजी पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, रेलवे, शिक्षक भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पात्रता एवं पंजीयन शुल्क
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, जबकि पंजीयन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे तथा 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
प्रश्नपत्र में निम्न विषय शामिल होंगे—
- छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन
- भारत सामान्य अध्ययन
- हिन्दी
- छत्तीसगढ़ी
- अंग्रेजी
- गणित एवं रीजनिंग
- कंप्यूटर
- करेंट अफेयर्स
- कूर्मि समाज से संबंधित विषय
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—
- प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
- द्वितीय पुरस्कार: ₹17,000
- तृतीय पुरस्कार: ₹15,000
- चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000
- पंचम पुरस्कार: ₹9,000
इसके अलावा 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को ₹3,000 प्रदान किए जाएंगे।
जिला मुख्यालयों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
आयोजकों ने बताया कि परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय स्तर पर बनाए जाएंगे। किसी भी केंद्र के संचालन के लिए न्यूनतम 50 परीक्षार्थियों का पंजीयन आवश्यक होगा। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
संपर्क एवं पंजीयन
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्न पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—
- गिरीश हरमुख: 9329539042
- योगेश्वर कुमार देशमुख: 9827159213
- कमलेश देशमुख: 9827968047
आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता का मूल संदेश है—
“ज्ञान से विकास – विकास से मजबूत समाज, हर विद्यार्थी बने सफल, यही हमारा संकल्प।”











