बालोद। आम नागरिकों की सुविधा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की तिथि में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अब तक प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता था। लेकिन आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और बेहतर समय प्रबंधन के उद्देश्य से इसकी तिथि संशोधित की गई है।
बताया गया है कि मंगलवार 17 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम पूर्ववत आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात आगामी सप्ताह से यानी 23 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस निर्णय से जिले के नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने का बेहतर अवसर मिलेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
✒️✒️✒️✒️✒️✒️
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
