बालोद। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत, रायपुर द्वारा महिला विंग के विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा ने श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी को महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा की है।
बालोद शहर के भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष, पूर्व शहर भाजपा मंडल की मंत्री एवं जूनियर डीपीएस की प्राचार्या श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिंधी समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्रीमती प्राची विक्रम लालवानी प्रारंभ से ही समाज सेवा एवं भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। समाज सेवा, मानव कल्याण और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए महापंचायत के संरक्षक श्री चंद सुंदरानी की सहमति एवं अध्यक्ष श्री अमर गिद्वानी की अनुशंसा पर, महासचिव श्री जितेंद्र बड़वानी तथा महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई।
महापंचायत के प्रवक्ता श्री दिनेश आठवानी ने उक्त जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
इस नियुक्ति से बालोद सहित पूरे सिंधी समाज में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
