DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनातन परंपरा से करें गणेश जी का विसर्जन,विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने की समितियों से अपील

बालोद। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक उमेश कुमार सेन ने बालोद जिले के गणेश उत्सव समिति से जुड़े लोगों से अपील की है कि सनातन परंपरा के तहत गणेश जी की पूजा अर्चना और विसर्जन करें। बालोद शहर व जिले के समस्त गणेश उत्सव आयोजको से आग्रह है कि इस वर्ष गणेश मूर्ति विसर्जन सनातन परंपरागत व समय सीमा में करें। आप सभी गणेश उत्सव नियत तिथि में 10 दिनो तक ही मनाये व पित्रपक्ष लगने से पहले हिंदू धर्म की मान्यता के अनुरूप गणेश विसर्जन करें ताकि हिंदू एकता के साथ धार्मिक आयोजन में एकरूपता सब को दिखे और डीजे झांकी में अश्लील गाने ना बजाए । सिर्फ भक्ति गीत बजाएं व पुजा पाठ अनुष्ठान विधिवत हो। यह प्रयास करें। हम सभी का यह दायित्त्व भी है कि आयोजन के साथ हम हिन्दू धार्मिक परंपरा का अपने संस्कृति का सही तरीके से निर्वहन करें। सभी गणेश उत्सव आयोजन समितियों से आग्रह है कि सभी एक ही दिन झांकी, डीजे एक साथ निकाले व सभी मूर्तियों को क्रमशः बारी बारी से पूरी सावधानी के साथ एक ही दिन विसर्जन करें ताकि हिंदू एकता और परंपरा बनी रहे।

You cannot copy content of this page