DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रयास छोटा ही सही पर प्रेरणादायक है- ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने 10 गरीब बच्चों को पहनाया जूता, मोजा

बालोद। यह तस्वीर डौंडी के भंडारी पारा की है। जहां ग्रीन कमांडो वीरेन्द्र सिंह ने गरीब तबके के बच्चों को भी अच्छी सुविधा देकर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने खर्च पर जूता मोजा पहनाया। ऐसे 10 बच्चों को उन्होंने मदद की और लोगों से अपील भी की कि अपने आसपास अगर इस तरह के गरीब तबके के बच्चे नजर आते हैं तो उन्हें भी अपनी ओर से छोटा सा प्रयास कर मदद करें।

ताकि समाज में बदलाव हो और सभी वर्ग के बच्चे एक जैसी शिक्षा दीक्षा और सुविधा पा सके। गरीब तबके के बच्चों को किसी चीज की कमी महसूस ना हो और वह पढ़ाई को लेकर उत्साहित हो। उन्होंने इस पहल के जरिए यह संदेश भी दिया कि छोटे-छोटे बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्ही से देश की दिशा तय होगी। खाली पैर बच्चों को कंकड़ कांटे चुभते देख उन्हें पीड़ा होती है। यदि आपके आसपास भी छोटे बच्चे खाली पैर दिखते हैं तो उनकी सहायता करें। मुझे इन बच्चों को जूता मोजा पहने देख कर बहुत खुशी हुई।

You cannot copy content of this page