DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा रायपुर में 9 को, शामिल होने पहुंचेंगे भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी, तैयारी के लिए हुई बैठक

बालोद। 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रायपुर सभा में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद से सैकड़ों कार्यकर्ता साथ प्रस्थान करेंगे उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक ने बताया कि बालोद विधानसभा स्तरीय एवं जिला स्तरीय बैठक के पश्चात 6 सितंबर को भाजपा शहर मंडल बालोद की बैठक कुर्मी भवन बालोद में आयोजित की गई। जिसमें बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में रायपुर सभा में जाने की रूपरेखा तैयार की गई। सभा में जाने हेतु वाहन एवं भोजन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस हेतु विधानसभा प्रभारी पवन साहू एवम वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा सदस्य अमित चोपड़ा मंडल कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा मंडल मंत्री प्राची लालवानी व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक शहर बंटी बाफना पार्षद गण लेखराज साहीरो सरोजिनी साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व पार्षद रमेश मा लेकर, दुष्यंत मनहर, बूथ अध्यक्ष गण गणेश राम साव, मनोज चंद्राकर राजेंद्र कानेकर प्रीतम यादव अश्वनी साहू रामस्वरूप यादव सुरेंद्र सारथी विनोद सामटकर, सुरेश यादव प्रदीप देशमुख ओम प्रकाश साहू आजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामदयाल उइके, सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री राकेश यादव द्वारा वाहन व्यवस्था, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा द्वारा भोजन व्यवस्था एवं शहर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक को इस कार्यक्रम हेतु शहर मंडल प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। महामंत्री नरेंद्र सोनवानी एवं व्यापारी प्रकोष्ठ शहर संयोजक बंटी बाफना को अपेक्षित कार्यकर्ताओं को रायपुर जाने हेतु सूचना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 9 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सभी अपेक्षित पदाधिकारी बुथअध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक मंडल पदाधिकारी जय स्तंभ कचहरी चौक बालोद में एकत्रीकरण होंगे। तत्पश्चात सभी को एक साथ वाहन से रायपुर सभा के लिए प्रस्थान करेंगे।

You cannot copy content of this page