बालोद। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के पत्र एवं राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव विधायक महासमुंद एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन तथा भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, जिला संघ अध्यक्ष सुभाष पुसतकर, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पदेन जिला आयुक्त प्रवास कुमार बघेल, राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त भुवन सिन्हा, जिला सचिव अरविंद सोनी, मिलन सिन्हा कोषाध्यक्ष, धनेश्वरी सोनवानी डीओसी गाइड, प्रेमलता चन्द्राकर सहा. डीओसी एवं पांचों विकासखंड के सचिव एवं संयुक्त सचिव के निर्देशन में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय बालोद में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद द्वारा आयोजित किया गया।
जिसमें पांचों विकासखंड से आए 24 स्काउटर एवं गाइडर सीनियर स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने रक्तदान किया तथा दो सौ से अधिक रक्त दानदाताओं की सूची जिला संघ द्वारा संकलित किया गया।
जिससे रक्त की आवश्यकता पड़ने वाले आम जन तक सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर जिला संघ के उपाध्यक्ष दयालु राम पिकेश्वर ( प्रधान पाठक) ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान के महत्व को बताते हुए शिक्षक दिवस पर सामाजिक कार्य एवं सुनागरिकता का परिचय देने हेतु एक अच्छे आयोजन के लिए जिला संघ के समस्त स्काउटर गाइडर को शुभकामनाएं दी।
साथ ही जिला संघ के प्रशिक्षण आयुक्त स्का. भुवन सिन्हा एवं धनेश्वरी सोनवानी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का कार्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ परस्पर सहयोग एवं समाज को दिशा देने का कार्य करता है। जिला संघ द्वारा आयोजित आज का रक्तदान शिविर जिसका परिचायक है। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रामटेके ने बताया नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। रक्तदान शिविर में सर्व प्रथम सुमन कुमार तिवारी रोवर लीडर, भुवन सिन्हा, भोलाराम साहू, अरविंद सोनी शिवेंद्र क्षारिया, गोपी किशन सुधाकर, रुपेन्द्र सिन्हा, लता देवी साहू, कुमारी ईशा साहू, दिनेश्वरी कंवर, अवधेश विश्वकर्मा, आदि ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को शिविर समापन पर संयुक्त सचिव गायत्री साहू, नीता बघेल एवं नोम साहू संयुक्त सचिव सचिव वि खं डौंडीलोहारा ने जिला चिकित्सालय द्वारा प्राप्त रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा रक्तदानी स्काउटर- गाइडर एवं सर्विस में आए स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर को जिला संघ द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शिविर के आयोजन में जिला चिकित्सालय प्रबंधन से डा. के के रामटेके, उत्तम टंडन,शिरीन जोशेफ, दिलीप निर्मलकर, तथा भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ से भुवन सिन्हा मिलन सिन्हा, सचिव अरविंद सोनी, धनेश्वरी सोनवानी अवधेश विश्वकर्मा डीओसी स्काउट, प्रेमलता चंद्राकर सहा. डीओसी, भोलाराम साहू, नेम सिंह साहू सचिव डौंडी एवं रुपेन्द्र सिन्हा सचिव बालोद, कमला वर्मा, गायत्री साहू, लिली पुष्पा इक्का, बसंती पिकेश्वर, लीलाधर साहू, तनुजा बंजारे, कौशल राम साहू, तोरण कटेन्द्र , खुनेश्वर गजेन्द्र, सर्विस में आए हुए स्काउट एवं गाइड ईशा, भूमिका, दिनेश्वरी, संध्या, छत्रपाल, उज्जवल, बलराम, निखिल, धर्मेंद्र की मुख्य भूमिका रही।



