गुरु के बिना जीवन सूना



डौंडीलोहारा। शासकीय प्राथमिक शाला गैंजी मे शिक्षक दिवस मनाया गया। सरस्वती पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा गुरु वंदना प्रस्तुत किया गया। शाला के प्रधान पाठक भारत लाल रावटे ने बच्चों से कहा कि गुरु के बिना जीवन सुना होता है। एक गुरु ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते है। शिक्षिका मुनमुन सिन्हा ने माँ को प्रथम गुरु बताया और कहा क़ि हम जीवन के हर मोड़ पर किसी ना किसी से कुछ ना कुछ सीखते ही रहते है। जिससे हमारे जीवन का अनुभव बढ़ता चला जाता है। इसलिए वे सारे लोग हमारे लिए पूज्यनीय है।रामलाल ठाकुर ने बताया कि हमें अपने गुरु का सदैव आदर और सम्मान करना चाहिए। बच्चों के द्वारा गीत कविता आदि प्रस्तुत किया गया।

You cannot copy content of this page