DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिव भक्त संजय बैंस की अगुवाई में निकली महादेव की भव्य बारात, शिवमय हुआ पूरा कुसुमकसा अंचल

कुसुमकसा/बालोद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुसुमकसा सहित पूरे अंचल में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। शिव भक्त संजय बैंस की अगुवाई में तालाब पारा शिव मंदिर प्रांगण से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बाजे-गाजे और डीजे की धुन के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बराती बनकर शामिल हुए।

शिव-पार्वती विवाह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस भव्य बारात का मुख्य आकर्षण शिव झांकी और अघोरी नृत्य रहा, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बरातियों का स्वागत किया और शिवभक्ति में झूमते हुए जयकारे लगाए।

प्राचीन शिव मंदिर समिति के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में आदर्श चौक और आजाद चौक के श्रद्धालुओं ने पार्वती मैया के मायका पक्ष बनकर भव्य मंडप सजाया। बारात पहुंचने पर द्वार पूजा की रस्म पुजारी लखन गिरी गोस्वामी द्वारा सम्पन्न कराई गई। इसके पश्चात नूतन बैंस, कंचन बैंस, तुलसी सिन्हा और गिरजा सिन्हा द्वारा भगवान शिव की आरती उतारकर विवाह मंडप में शिव-पार्वती विवाह की रस्में पूर्ण कराई गईं।

भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में शिव भक्त सूरज कोसरिया, गोविंद सिन्हा और गजेन्द्र खरबगिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में जनपद सदस्य मंजू बैंस, तलाब पारा दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, गौतम साहू, हीरा लाल पड़ौती, अर्जुन चंद्राकर, संतु राम माहला, प्रकाश यूके, गौरी शंकर साहू, गोयल सर, श्रीमती कमला बैंस, खेमिन निर्मलकर, शशि यूके, कुमारी पड़ौती, बिमला चंद्राकर, संतोषी पटेल, राधिका पटेल, लोकेश्वरी साहू, शैलेन्द्री माहला, निकिता बैंस, ओमिका निर्मलकार, श्वेता महाला, सोनम पटेल, खुशी पटेल, मोनालिसा साहू, नैना, काजल, राधे निर्मलकार, धन्नू सिन्हा और गायत्री मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

इसके अलावा कुसुमकसा के सक्रिय जनप्रतिनिधि संतोष जैन, पुष्पजीत बैंस, कमलकांत साहू, देवेश सिन्हा, मुरली जेठवानी और अशोक धर्मगुड़ी द्वारा जगह-जगह शरबत, चाय और नाश्ते की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

भक्ति, उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस भव्य शिव बारात ने कुसुमकसा में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर मिसाल पेश की।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page