उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला आदिशक्ति वंदन सम्मान 2026 से सम्मानित



रायपुर। तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित भव्य “आदिशक्ति वंदन सम्मान 2026” समारोह में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को विधि एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें समाज सेवा, मानव कल्याण और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर उमाशंकर बंदे एवं उप सचिव राज्यपाल सुश्री निधि साहू ने अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता शुक्ला लंबे समय से विधिक सेवा के साथ-साथ समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंदों को न्याय दिलाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और मानव कल्याण से जुड़े अनेक कार्यों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है।

सम्मान प्राप्त होने पर अंजिनेश अंजय शुक्ला ने तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़

You cannot copy content of this page