बालोद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। नई टीम में अभिन्न यादव को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला बालोद की नई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ जैन, संजीव मानकर, डोमेन्द्र देशमुख, डाकेश साहू एवं कुलदीप यादव को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में अनुप देशमुख एवं हिमांशु साहू को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री के रूप में आयुषीतोष कौशिक, देवेंद्र साहू, धनंजय साहू, एम.एन. श्रीजीत, देवेंद्र सिन्हा एवं लखन साहू को दायित्व सौंपा गया है। जिला कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल तथा सह-कोषाध्यक्ष अंकुश कुंजाम बनाए गए हैं।
जिला मीडिया प्रभारी के रूप में अभिन्न यादव तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप में भूपेश साहू को नियुक्त किया गया है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन एवं सह प्रभारी प्रशांत चौरड़िया बनाए गए हैं। जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू एवं सह मंत्री जीत यादव नियुक्त हुए हैं। प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में कौशल सिन्हा, सहप्रमुख रवि साहू एवं प्यारे निषाद, आईटी सेल प्रभारी भीम साहू तथा सह प्रभारी आदित्य पांडे को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही शासकीय योजना स्वाध्याय प्रमुख तेशांत देशमुख एवं सह प्रमुख छविलाल कोरम, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर एवं सह प्रमुख डुमेन्द्र राव, कन्या शक्ति संयोजिका नम्रता साहू, खेल एवं कला प्रमुख गजेंद्र महल्ला एवं सह प्रमुख सौरभ चौधरी, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख लालवीर राजपूत एवं सह प्रमुख विश्वजीत तिवारी को दायित्व सौंपा गया है।
जिला कार्यसमिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए पार्थ साहू, त्रिलोकी साहू, हर्ष साहू, सुशील अमला, नमन जैन, शैलेन्द्र साहू, सारंग चन्द्राकर, राहुल जैन, दीपक साहू, कुशल जुरेसिया, रजत जैन, मधु देशमुख, मोहित साहू, श्यामसुंदर साहू, नीतिश साहू, सूर्यकांत गजेंद्र, राहुल साहू, दयाराम सिन्हा, गणेश भारती, ताराचंद साहू, देवांश देवांगन, मोपेंद्र साहू, सौम्या साहू, साहिल सांवलकर, ललित साहू, मनोज साहू, उत्सव जैन, टोवेन्द्र साहू, निलाम्बर साहू, चिंदु राजा साहू, प्रवीण सारडा, अनिल कुमार डाहरे, विराट राजपूत, प्रदीप सोनी एवं डीलेंद्र साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। बालोद मंडल से राहुल सोनी, जंगेरा से लोकेश देवांगन, करहीभदर से देवेंद्र ओंटी, गुरुर से लोकेन्द्र हिवानी, सनौद से मितेश साहू, मिर्रीटोला (पुरुर) से अजय साहू, डोंडी लोहारा से हिरेंद्र गायकवाड़, रेंगाडबरी से प्रीतम देशमुख, डोंडी से शिवम दुबे, दल्लीराजहरा से सागर गनीर, गुंडरदेही से नीतिश सोनकर, सिकोसा से आशीष दिल्लिवार, ओटेवंद से तुलसी साहू, अर्जुन्दा से नवीन राजपूत, सुरेगांव से देवेंद्र जोशी, देवरी से फनेश्वर साहू तथा कुसुमकसा से सचिन साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन को मजबूती देने और युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
