DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंदसेना ने की थी अनिल लड्ढा के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुलिस ने पकड़ा, जताया आभार

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा 21 दिसंबर 2020 को किसानों के साथ धोखाधड़ी कर फरार हुए जमरूवा के अनिल लड्ढा (महेश्वरी) के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था। जगतरा के किसानों के साथ कलेक्टर और एसपी के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया गया था कि किस तरह किसानों से धान खरीदी कर कोचिया द्वारा छल किया गया है और बिना पैसा दिए लापता है। लगातार कार्रवाई की मांग हिंद सेना कर रही थी। हिंदसेना के प्रांतीय मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने बताया कि बालोद पुलिस ने आखिर फरार आरोपी अनिल लड्ढा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हिंदसेना द्वारा मांग की जा रही है कि आरोपी की संपत्ति कुर्क कर के किसानों का पैसा दिलाया जाए। वहीं इस मामले में और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। कोचिया द्वारा अपने मुंशी के साथ मिलकर किसानों से धान खरीदी की गई थी। कई किसानों से लाखों का धान खरीदा गया था और बिना पैसा दिए फरार था। जिसे विगत दिनों गिरफ्तार किया गया।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page