DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

64 किसानों से खरीदा था 39 लाख का धान, बिना पैसा दिए हुआ गायब, दो साल बाद धोखाधड़ी करने वाला जमरूवा का अनिल कुमार लढ्ढा ऐसे हुआ गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में धोखाधड़ी के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिला बालोद में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के नेतृत्व में थाना बालोद के अपराध में किसानो के धान का लाखो रूपये ठगी करने वाला आरोपी को कुनकुरी जशपुर से गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली। प्रार्थी कौशलधीश द्विवेदी पिता स्व सुखनंदन राम द्विवेदी पता कृषि उपज मंडी बालोद के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कृषि उपज मंडी में श्री महेश ट्रेडर्स प्रो0 पंजीकृत व्यापारी अनिल कुमार लढ्ढा ग्राम जमरूवा के द्वारा कुल 64 व्रिकेताओ से माह जून 2019 से माह नवम्बर 2020 के मध्य कुल रूपये 39 लाख 97 हजार 683 रुपए का खरीदी कर विक्रेताओ को छल करके उक्त रकम भुगतान नहीं कर फरार हो गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा प्रकरण में कई दिनो से फरार था। जिसे तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार ट्रेस किया जा रहा था। मुखबिर भी लगाया गया था। आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा लगातार अपना स्थान बदल-बदल कर रहा रहा था। साइबर सेल टीम बालोद व थाना बालोद के द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। साइबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर टीम उत्तरप्रदेश वाराणसी रवाना किया गया था। प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु टीम द्वारा वहां पहुचकर वहां कैम्पकर मुखबिर लगाकर तकनीकी सहायता से आरोपी जहां छिपा था पता लगाया गया। आरोपी कुनकुरी जिला जसपुर में होना पुख्ता होने पर टीम वहां रवाना होेकर उसे घेराबंदी कर पकड़ने में सफल हुई। आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा पिता भंवन लाल लढ्ढा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जमरूवा थाना बालोद जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया। धोखाधडी के फरार आरोपी के पतासाजी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे , आरक्षक भोप सिंह साहू , आरक्षक योगेश सिन्हा , आरक्षक प्रवीण साहू साइबर सेल से आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page