DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली में भाजपा पार्षदों के साथ विकास कार्यो में भेदभाव का आरोप, हुआ प्रदर्शन, अध्यक्ष बोले नगर पालिका को राजनीति का अखाड़ा बना रहे कुछ भाजपाई

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में सोमवार को भाजपाई पार्षदों के साथ भेदभाव और विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपाई पार्षद व भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर से भी बहस बाजी हुई। नगर पालिका का सांकेतिक घेराव करते हुए भाजपाइयों ने अपनी बात रखने की कोशिश की। तो वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही और शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास करती रही। भाजपा समर्थित पार्षदों व नेताओं ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यों की उपेक्षा हो रही है। उनके साथ भेदभाव रहा है। वही इन आरोपों को खारिज करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि कुछ भाजपाई ओछी मानसिकता के चलते गलत आरोप लगा रहे हैं। नगरपालिका को राजनीति का अखाड़ा बना रहे हैं। हम किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे। सबके वार्ड में समानता के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। सोमवार को दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यो में किये जा रहे भेदभाव का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं वार्ड क्रम 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर विकास में राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद एवं कुछ गिने चुने वार्डो में ही कार्य करवाया जा रहा है और भाजपा पार्षदों के वार्डो के काम को रोक दिया जाता है।

देखिये हंगामे की वीडियो

वार्ड 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर ने कहा कि इस कार्यकाल में मेरे द्वारा लगातार वार्डो के कार्य के लिए पालिका में आवेदन दिया जा रहा है। परंतु भाजपा पार्टी से पार्षद होने के कारण लगातार काम को रोक दिया जा रहा है। लगतार आवेदन एवं निवेदन के बाद भी कार्य नही होने के कारण आज ये विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा नगर में इस प्रकार का भेदभाव करना नगर के जनता के साथ भेदभाव है और जिस पार्टी का मुख्यमंत्री आदिवासियों के उत्थान की बात करने वाले के पार्टी के लोग एक आदिवासी पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है ।

देखिये हंगामेदार वीडियो

इस दौरान सुदेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण सिन्हा, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा मंत्री जनार्दन सिंगरौल, सुरेश जयसवाल, लीलावती साहू रानू ठाकुर राकेश कोसरे, नीलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, सुमित जैन, मनन गुप्ता, सुचित्रा दास, विम्मी शर्मा, बसंती बाई ,कुसुम देवांगन, एवं वार्ड क्रम 16 के जनता उपस्थित थे।

अध्यक्ष बोले- राजनीति का अखाड़ा बनाना बंद करें भाजपाई

मामले में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि कुछ भाजपाई ओछी मानसिकता के चलते मुझ पर यह आरोप लगा रहे हैं। नगर पालिका परिषद को राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहते हैं। जबकि मैंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। जिस वार्ड 16 में पार्षद द्वारा आरोप लगाया गया है कि भेदभाव किया जा रहा है। मैं बताना चाहूंगा कि वहां पिछले दिनों बोर खराब हुआ था। वह बोर सुधार भी दिया गया है। इसके बावजूद भाजपाई गलत आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे
। उक्त वार्ड में टैंकर से भी बराबर पानी की व्यवस्था की गई। कहीं कोई दिक्कत होने नही दी गई। नगर के विकास कार्यों को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। किसी भी वार्ड के पार्षद से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

You cannot copy content of this page