DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां तेज, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बालोद, 07 जुलाई। नगर पालिका परिषद बालोद कार्यालय में सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना दोपहर 12 बजे कपिलेश्वर मंदिर में होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे भव्य रथयात्रा कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर हलधर नाथ चौक, मोखलामांक्षी मंदिर, जयस्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड एवं बुधवारी बाजार होते हुए महामाया मंदिर (मौसी घर) पहुंचेगी। समय मिलने पर रथयात्रा जयस्तंभ चौक से शीतला मंदिर, गंगासागर तालाब, नया बस स्टैंड, दल्ली चौक होते हुए पुनः पुराना बस स्टैंड तक भी जाएगी।

समिति ने निर्णय लिया कि रथ को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया जाएगा तथा नगर के प्रमुख मार्गों पर ध्वज लगाए जाएंगे। महाप्रसाद की व्यवस्था जनभागीदारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से की जाएगी। आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।

समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने तथा महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रसादी हेतु संपर्क:
रथयात्रा के अवसर पर जो श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से प्रसादी वितरण करना चाहते हैं, वे समिति के सदस्य संतोष पाढ़ी, प्रेमचंद क्षीरसागर, मोहन साहू, खूबलाल साहू, प्रीतम यादव एवं कमल पनपालिया से संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page