DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी मंडल में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

डौंडी। भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति, एकात्मता तथा अखंड भारत के प्रति उनके समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहती चौरका, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव मानकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौढ़ो, साधना सोरी, दिनेश अग्रवाल, हिंसाराम साहू, पिंटू नाहर और राम नारायण धनकर सहित भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान, उनके दृढ़ संकल्प तथा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प प्रदान करते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page