इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालयीन समय में शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा में जमा कर सकते हैं आवेदन
डौंडी/बालोद। विकासखंड डौंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुजरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा में संगवारी गुरुजी (सहायक शिक्षक) का एक पद रिक्त हो गया है। रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गुजरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान एक संगवारी गुरुजी की नियुक्ति की गई थी। संबंधित संगवारी गुरुजी द्वारा असहमति व्यक्त किए जाने के कारण उक्त पद रिक्त हो गया है। अब रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक विद्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है।











