लगभग 13 किलोमीटर सड़क के निर्माण से ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा
बालोद। जिले के महत्वपूर्ण अर्जुन्दा–आमटी मार्ग के निर्माण के लिए ₹25.83 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
चेमन देशमुख ने कहा कि लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के लिए पूर्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क समस्या से अवगत कराया था तथा इसके निराकरण के लिए मांग पत्र सौंपा था। इसके फलस्वरूप राज्य सरकार ने संवेदनशीलता के साथ सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने के साथ ही आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर सड़क, बेहतर आवागमन और बेहतर सुविधाओं से क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी जताया आभार
सड़क निर्माण की स्वीकृति के बाद वरिष्ठ नेता नरेश यदु, पवन सोनवर्षा, विश्वास गुप्ता, ओडारसकरी सरपंच अनिल सोनी, धारा पंकज चौधरी, रजनीकांत शर्मा, संजय साहू, छबिलाल कोर्राम, नवीन राजपूत, चेमन सिन्हा, मटिया सरपंच श्रीमती सुधा चौधरी, कमलेश साहू, देवेंद्र यदु, कांशीराम साहू, गोकुल सिन्हा, तेजराम साहू, डोंगेंद्र सेन, शिवेंद्र चौधरी एवं देवगहन सरपंच तुमेश्वर ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों एवं भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री भोजराज नाग एवं प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।
वहीं देवगहन–चीचा क्षेत्र के सरपंचों ने भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख से मुलाकात कर सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में ओडारसकरी सरपंच अनिल सोनी, देवगहन सरपंच तुमेश्वर ठाकुर, मटिया सरपंच श्रीमती सुधा चौधरी, चीचा सरपंच काशी साहू एवं गबद्दी सरपंच कीर्तन देवदास शामिल रहे।







