लाटाबोड़ एवं करहीभदर मंडल कांग्रेस की बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा, घर-घर पहुंचकर शिकायतें दर्ज करने का निर्णय
लाटाबोड़/करहीभदर। स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं लगातार बढ़ते बिजली बिल के विरोध में लाटाबोड़ मंडल एवं करहीभदर मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों, बिजली दरों में बढ़ोतरी तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ते बिजली बिल से परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझेंगे और उनकी शिकायतों को दर्ज करेंगे।
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर एवं महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बिजली के बढ़ते दामों का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं के हित में इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बिजली दरों में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने बिना उपभोक्ता की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर सवाल उठाते हुए मीटर की पारदर्शी जांच की मांग की।
बैठक में चेक मीटर लगाकर बिजली यूनिट की जांच कराने, स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता एवं रीडिंग की जांच करने तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं के हित में न्यायालय में अपील करने की बात भी कही गई।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं घर-घर स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर एवं बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और उपभोक्ताओं के हित में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि संजय चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष पुराणिक साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जमील बख्श, महामंत्री रोहित सागर, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, प्रेम ग्वालवंशी, सेक्टर अध्यक्ष अगर सिंह गंजीर, दिनेश साहू, गंगा प्रसाद साहू, प्रेम सिन्हा, कमलेश तारम, दिनेश साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्यारी बाई राणा, पूर्व जनपद सदस्य गिरधर चन्द्राकर, मोतीलाल बढ़ाई, मुरली भुआर्य, ऐनु राम साहू, राजेंद्र सोनकुटिया, श्रीमती चिदा कास आर्य, अश्वनी साहू, गोस्वामी जी, संतोष धनकर एवं ओंकार महामला, लालेश्वर साहू, ओमप्रकाश सिन्हा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












