DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हसके को जिम्मेदारी, बालोद भाजपा ने दी बधाई

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं सांसद रूपकुमारी चौधरी, दीपक म्हसके को सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व

बालोद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य मेडिकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री दीपक म्हसके को सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा जिला बालोद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय समिति में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलना छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद रूपकुमारी चौधरी सक्रिय एवं संवेदनशील महिला नेत्री हैं। वहीं संगठन के विस्तार, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में श्री दीपक म्हसके को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलना भी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्री दीपक म्हसके अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और कार्यकुशलता के माध्यम से भाजपा के विचारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देशभर में प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना राज्य संगठन के लिए भी हर्ष का विषय है। दोनों नेताओं की सक्रियता का लाभ आने वाले समय में संगठन को मिलेगा और संगठन और अधिक मजबूत होगा।

जिला भाजपा महामंत्री द्वय राकेश यादव एवं सौरभ लनिया ने भी दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उनकी सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्यों की भाजपा गठबंधन सरकारें महिलाओं के सम्मान और जनहित में अनेक कार्य कर रही हैं, जिसका लाभ आने वाले समय में संगठन को भी मिलेगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चन्द्राकर, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, श्रीमती कांती सोनेश्वरी, जिला मंत्री सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, प्रेम साहू, श्रीमती चन्द्रलता साहू, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती निशा योगी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, मनीष झा, जितेन्द्र साहू, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया सहित जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्री दीपक म्हसके को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

You cannot copy content of this page