जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने विद्यार्थियों को पॉक्सो, बाल विवाह, साइबर अपराध और सुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी
बालोद, 18 अगस्त 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में डौण्डीलोहारा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल संबलपुर में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं बाल अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना डर या संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री सुनील साहू, प्राचार्य श्री वायपी आर्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, चाइल्ड लाइन समन्वयक श्री वेद प्रकाश साहू, जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल सिन्हा, चाइल्ड लाइन केस वर्कर श्री कैलाश निषाद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











