DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी के कब्जे से 60 नग देशी प्लेन शोले शराब जब्त, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

दल्लीराजहरा। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2026 को राजहरा पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर मनेश कुमार सोनवानी पिता तिहारू राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 26, अनिल प्रेस के पीछे, नेहरू नगर चौक, राजहरा के मकान में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मकान में तुलसी चौरा के पास एक प्लास्टिक बोरी में रखी 60 नग देशी प्लेन शोले कंपनी की शराब, जिसकी कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत 4,800 रुपये है, जब्त की। मामले में आरोपी मनेश कुमार सोनवानी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बालोद पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page