DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरजपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वागत उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

डौंडीलोहारा। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अरजपुरी में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर स्वागत उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, चंदन एवं गुलाल अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश राम रात्रे थे। अध्यक्षता श्री दिलीप कुमार बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री कमलबन गोस्वामी, श्री किम्मन ठाकुर, श्री गैदसिंह मंडावी, श्री केसर सिंह नेताम, श्री फागु मंडावी, श्री गोलू ठाकुर, श्री गणेश टांडिया, उपसरपंच श्रीमती चमेली बगमरिया एवं श्री डेमिन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे l

इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री पिंकेश्वर, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री गोरे, प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक श्री तिवारी, संकुल प्रभारी श्री साहू, मंच संचालक श्री साहू एवं श्री मनोज सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात प्राचार्य श्री पिंकेश्वर ने पिछले शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों और वर्तमान सत्र की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री गणेश राम रात्रे ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

– नेमन साहू, रेंगाडबरी

You cannot copy content of this page