छात्रहित और संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति, पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला बालोद के अंतर्गत नगर इकाई बालोद की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के विस्तार, छात्रहित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार शान सोनी को नगर मंत्री बनाया गया है। वहीं मयंक (मान्य) साहू, पंकज कुमार एवं विद्या साहू को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जितेश सोनी को नगर महाविद्यालय प्रमुख, देव कुमार साहू को नगर कार्यालय प्रमुख, आयुष जसूसा को सोशल मीडिया प्रमुख, नोबल सिंह को एसएफडी (SFD) प्रमुख तथा हरीश भारद्वाज को एसएफएस (SFS) प्रमुख नियुक्त किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री मनीषा राणा, निवर्तमान विभाग संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, विभाग संयोजक कुणाल राजपूत, जिला संयोजक दिपेश साहू सहित नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता परिषद के मूल मंत्र “ज्ञान, शील, एकता” को आत्मसात करते हुए छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाएंगे।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
कार्यक्रम में कहा गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के सिद्धांत पर कार्य करती रही है। नई कार्यकारिणी के गठन से नगर इकाई बालोद की संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।











