DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डौंडी लोहारा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भाजपा मंडल डौंडी लोहारा के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड स्थित अटल चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए लागू अलग व्यवस्था का विरोध करते हुए “एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे” का नारा दिया था तथा आंदोलन के दौरान कश्मीर में प्रवेश किया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाए जाने से डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, भाजपा उपाध्यक्ष लता गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद सुभद्रा टांडेकर, शोभा राजपूत, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जसराज शर्मा, एल्डरमैन धीरेन्द्र टांक, पूर्व पार्षद प्यारे लाल निषाद, संदीप भंसाली, तुकाराम साहू, आरती संचेती, धीरज जैन, बलदाऊ सेन, दीनू रावत, दिलीप गुजरती, गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page