उपसरपंच व महिला पंचों की मौजूदगी में नई ग्राम महिला इकाई का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
बालोद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चरोटा-उमरादाह में शिवसेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत 40 से अधिक महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिवसेना नेता विजय पारख के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की उपसरपंच सहित महिला पंचों ने भी भाग लिया। इस दौरान संगठन की ग्राम महिला इकाई का गठन कर नई पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
सर्वसम्मति से श्रीमती फुलेश्वरी साहू को ग्राम महिला सेना अध्यक्ष, श्रीमती हुलसी निषाद को उपाध्यक्ष, श्रीमती सीमा मारिया को सचिव तथा श्रीमती लता ठाकुर को सह सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू और हेमंत शर्मा ने संगठन की विचारधारा, जनहित, हिंदू हित और राष्ट्रहित से जुड़े उद्देश्यों की जानकारी दी। सदस्यता लेने वाली महिलाओं ने “हर-हर महादेव”, “जय भवानी” और “जय शिवाजी” के जयघोष के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा युवाओं को भी जोड़ने का संकल्प लिया।
महिलाओं के बड़ी संख्या में शिवसेना से जुड़ने पर प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ठावरे, संभाग प्रभारी मनीष तिवारी, विजय पारख, हितेश पटेल, जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, हेमंत शर्मा, बी.एम. अग्रवाल, रोशन ढीमर, सचिन सोनी, अनिल लाडिया, दीपक मसीह, दीनदयाल साहू, रोहित साहू, आनंद यादव, तिलोक साहू, हरीश साहू, तोषण साहू, रामनारायण देवांगन, श्रीमती ललिता देवांगन, श्रीमती प्रियंका साहू, आरती कोरेटी, कमलेश्वरी, देवश्री तारम, मीना यादव, राकेश कोरेटी, इलेश यादव, दिलेश्वर देवांगन, भोलेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण देवांगन, शेखर देवांगन, फुलेश्वरी साहू, सीमा मारिया, हुलसी निषाद, लता ठाकुर, राजकुमारी बंजारे, भारती सहित अनेक शिवसैनिकों ने नवसदस्यों को शुभकामनाएं दीं।











