DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओटेबंद मंडल में भाजपा की आत्मनिर्भर मंडल बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और डिजिटल व्यवस्था पर बनी रणनीति

अंडा। भारतीय जनता पार्टी के ओटेबंद मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) कार्यशाला, मंडल स्तर पर टोली गठन एवं क्रियान्वयन, बैठक के बाद सरल पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने, मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा, शक्ति केंद्र टोली के सत्यापन एवं अनुमोदन, आगामी शक्ति केंद्र बैठकों की कार्ययोजना, विभिन्न मोर्चों के गठन की समीक्षा तथा बूथ बैठकों की प्रगति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू, मंडल प्रभारी पवन सोनबर्षा, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, वरिष्ठ नेता टोमन साहू, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, मंडल महामंत्री हेमंत साहू एवं तुलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा श्रीकांत वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री नेतराम साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष गुलशन साहू, कोषाध्यक्ष कमलेश पांडेय, जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, हेमलता देशलहरा, संध्या खरे, चेतन साहू, थानसिंग मंडावी, जिला मंत्री देवेंद्र साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल कुर्रे, भाजयुमो मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, गुंडरदेही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीतीश सोनकर, सरपंच, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page