स्वामी विवेकानंद विद्यालय में सीडबॉल निर्माण कार्यशाला, हरित भारत के लिए पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प
बालोद। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पर्यावरण गतिविधि, जिला बालोद द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्यालय, कमरौद में सीडबॉल निर्माण एवं बीजारोपण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सीडबॉल तैयार किए और विभिन्न स्थानों पर उनका बीजारोपण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हुआ। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधों के प्राकृतिक विकास के उद्देश्य से सीडबॉल तैयार किए गए।

इस अवसर पर जिला सहकार्यवाह विनोद कुमार साहू, पर्यावरण जिला संयोजक कमलकांत साहू, जिला सह संयोजक संजय साहू, प्रहलाद साहू, प्रधान पाठक मलखम यदुवंशी, चंद्रकला यदुवंशी, नरोत्तम कुमार साहू, तामेश्वरी पटेल, जया पटेल, भामिनी साहू, खिलेश्वरी पटेल, डिलेश्वरी साहू, यशोदा पटेल एवं छत्रपाल ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। उन्होंने बताया कि सीडबॉल अभियान के माध्यम से कम लागत में अधिक से अधिक वृक्षारोपण संभव है, जिससे हरित आवरण बढ़ेगा और जैव विविधता के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।












