कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की मिलेगी छात्रवृत्ति, विद्यालय में खुशी का माहौल
करहीभदर दीपक मसीह। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जमरूवा के होनहार छात्र अभिषेक साहू ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा (NMMSE) में सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयन के बाद अभिषेक साहू को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
यह छात्रवृत्ति उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी तथा उच्च शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेगी। अभिषेक की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक श्री एच.एल. सिन्हा सहित समस्त शिक्षकों ने अभिषेक साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।











