DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चों ने किया शिक्षकों का सम्मान

दल्लीराजहरा। शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमकसा क्रमांक 2 के बच्चों द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया गया।

बच्चों के द्वारा शिक्षाप्रद गीत,कहानी, कविता व भाषण की बेहतरीन प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक योगेश्वर प्रसाद गांगुली और उनकी धर्मपत्नी यशवंत गांगुली उपस्थित हुए।

विद्यालय की शिक्षिका रंजना साहू , शबीना बेगम ,रोहिणी साहू का सम्मान बच्चों ने पेन देकर किया। विद्यालय स्तर पर बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य प्रदीप कुमार पाण्डेय एवं अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page