DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग में धमतरी के प्रेमी जोड़े की मिली लाश,अलग- अलग जगह पाए गए दोनो प्रेमी जोड़े की लाश, धमतरी में फैली सनसनी तो दुर्ग में मचा हड़कंप….पढ़े पूरी ख़बर

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के जालमपुर वार्ड में रहने वाले प्रेमी जोड़े की लाश दुर्ग जिला में मिली है। लाश मिलने से धमतरी में सनसनी फैल गई है,तो दुर्ग में हड़कंप मच गया है। चार दिन पहले घर से बिना बताये गायब, धमतरी की नाबालिग युवती और एक युवक की लाश दुर्ग स्थित रेलवे पटरी के पास पाई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों की लाश सौ-सौ मीटर के अंतराल पर में मिली है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के शांति कालोनी रोड पास रहने वाला तुलाराम साहू 21 वर्ष और जालमपुर वार्ड की नाबालिग 16 वर्षीय युवती प्रेम करते थे,जो कि लुक छिपकर मिलते थे। चार माह पहले भी दोनों घर में बिना बताये कहीं चले गये थे। तब दोनों पक्षों के लोग उन्हें खोज कर वापस लाये थे। युवती के परिजन इसकी शिकायत कराने थाना भी पहुंच गये थे। वहीं चार दिन पहले युवक और नाबालिग युवती घर से लापता हो गये। युवती के परिजनों ने अर्जुनी थाने में गुम इंसान कायम् की गई । वही दोनो प्रेमी जोड़ों के लाश मिलने पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। दुर्ग जिला मोहननगर के प्रभारी ने बताया कि युवक तुलाराम साहू को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने दुर्ग जिला अस्पताल में बेहोशी के हालात में भर्ती कराया था। जिनका इलाज के दौरान मौत हुई। युवक के शरीर पर एक भी चोट के निशान नही दिखाई दी है। वहीं नाबालिग युवती की लाश रेलवे पटरी कोर्रा भट्टी के पास पाया गया। जहाँ नाबालिक युवती की चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल लाश दोनो प्रेमी जोड़ों के परिजनों को सौंप दिया गया है।

You cannot copy content of this page