DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द होगा शुरू


बालोद।
बालोद शहर के बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम निर्माण और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना को जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने रायपुर में लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर दोनों परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के संबंध में पत्र सौंपा।

पत्र में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा को मूर्त रूप देने तथा रेलवे ओवरब्रिज के लिए चल रही भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया गया। इस पर लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

यशवंत जैन ने कहा कि ऑडिटोरियम और रेलवे ओवरब्रिज दोनों ही परियोजनाएं बालोद शहर के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मंत्री अरुण साव के सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए बालोदवासियों को भरोसा दिलाया कि दोनों कार्यों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।

You cannot copy content of this page