जिला बालोद की बैठक में बनी कार्ययोजना, ग्रामीणों को सहकारिता से जोड़ने पर जोर
डौण्डीलोहारा। सहकार भारती जिला बालोद के जिला पदाधिकारियों की बैठक बालोद में आयोजित हुई। बैठक में आगामी “सहकारिता पखवाड़ा” के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही सहकारिता की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि सहकारिता पखवाड़ा के दौरान घर-घर संपर्क अभियान चलाकर आम नागरिकों को शासन की सहकारिता योजनाओं, स्व-सहायता समूहों और सहकारी संस्थाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनका कहना था कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है और इसके जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
पदाधिकारियों ने कहा कि सहकार भारती का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक सहकारिता की भावना और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में विनोद साहू (सह कार्यवाह), रूद्र प्रकाश साहू (जिला प्रमुख), जितेंद्र सांहडा (जिला अध्यक्ष), रूपेश कुमार सिन्हा (जिला महामंत्री), दीपक देवांगन (जिला उपाध्यक्ष), जागेश्वर साहू (कोषाध्यक्ष), हरदेव लाल साहू (जिला मंत्री), लोकेश साहू (जिला कार्यालय प्रभारी), श्रीमती पुष्पलता बघेल (जिला महिला प्रमुख), दारा सिंह भौसार्य (मंडल प्रमुख), बिरेंद्र साहू, श्रीमती रोहनी झा (महिला प्रमुख), तिजन देवांगन, मान सिंह तारम, हुलेश कुमार साहू सहित सहकार भारती के अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: नेमन साहू, रेंगाडबरी










