DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने जाना बाल संरक्षण कानूनों का महत्व

मिशन वात्सल्य के तहत बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

बालोद। नगर के प्रतिष्ठित गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम), बालोद में बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्रीमती अशलेखा देवांगन (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), श्रीमती पूर्णिमा साहू (जिला बाल संरक्षण काउंसलर), श्री हेमशंकर निर्मलकर एवं मास्टर ट्रेनर तथा प्रधानपाठिका श्रीमती भगवन्तीन सिन्हा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट), किशोर न्याय अधिनियम तथा मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण, हिंसा या बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग कब और कैसे किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को गंभीरता और रुचि के साथ सुना तथा अपने जीवन में इन जानकारियों को अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्राचार्य कमल नारायण साव ने जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एस.के. बैरागी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page