DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा, कक्षा 5वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

बालोद। शिक्षा सत्र 2027-28 में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है, वे इस चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा से बचा जा सके।

You cannot copy content of this page