DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत डौंडी के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एसडीएम सुरेश कुमार साहू व तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने दिलाई शपथ, विकास व जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

डौंडी। नगर पंचायत डौंडी के नवनियुक्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) निलेश जायसवाल, निखिल अग्रवाल एवं श्रीमती संध्या निषाद का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सांस्कृतिक भवन डौंडी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुरेश कुमार साहू एवं तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए नगर पंचायत डौंडी के विकास, पारदर्शिता और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत डौंडी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में भाजपा जिला महामंत्री एवं डौंडी मंडल प्रभारी सौरभ लूनिया, जिला मंत्री सोमेश सोरी, जिला सह-कोषाध्यक्ष मनीष झा, मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कोंडो, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतिन चौरका, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव मानकर, भाजपा महामंत्री हिंसा राम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल, रतन हिरवानी, साधना सोरी, नगर पंचायत के पार्षदगण, जनपद पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे जनहित, पारदर्शिता और विकास की भावना के साथ नगर पंचायत डौंडी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। पूरे समारोह में उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

— विक्की जायसवाल, डौंडी

You cannot copy content of this page