DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध कब्जे के मुद्दे को लेकर ग्रामीण हुए एकजुट, कब्जा धारी को बैठक में बुलाया, नहीं आने से आक्रोश

बालोद। ग्राम चिचबोड में एक अवैध कब्जे को लेकर सोमवार को बैठक बुलाया गया था।गांव में कामकाज बंद कर ग्रामीण इकट्ठा हुए थे लेकिन जिस पर कब्जा करने का आरोप लगा है वही ग्रामीण सामने नहीं आया। जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। मामले की शिकायत कलेक्टर व एसडीएम से की जाएगी।

सरपंच पद्मनी तारम ने बताया कि गांव में एक जगह झलमला के रहने वाले हरख सिन्हा द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। सरकारी जमीन को भी हथियाते जा रहा है। जिसे रोकने के लिए कई बार कहा गया है। लेकिन वह नहीं मान रहा है। इससे गांव व्यवस्था बाधित हो रही है। उसे बैठक में जवाब देने के लिए बुलाया जाता है लेकिन नहीं आता है। रविवार को भी गांव बैठक बुलाया गया था। लेकिन उसमें भी नहीं आया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। तो वही हरख सिन्हा का कहना है कि उक्त जमीन से संबंधित मेरे पास सभी रिकार्ड हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह रिकॉर्ड आकर बैठक में दिखा दे ताकि ग्रामीणों को संतुष्टि हो। ग्रामीणों का कहना है कि हम सीमांकन करवाना चाहते हैं ताकि कहां तक किसकी जमीन है पता चले। पर गुपचुप तरीके से हरख द्वारा मजदूर बुलाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। शासन प्रशासन से पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्राम प्रमुखों ने मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही और सीमांकन की मांग की है। बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच पदमनी तारम, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बाबूलाल साहू, उपसरपंच सोहन साहू ग्राम पटेल रामदीन मंडावी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page