DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतरजिला शराब तस्करी करने वाले भानुप्रतापपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/ डौंडी। डौंडी पुलिस द्वारा शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां पुलिस द्वारा भानूप्रतापपुर क्षेत्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जो क्षेत्र से अंग्रेजी शराब की तस्करी बालोद से भानूप्रतापपुर जिले में कर रहे थे। आरोपियों से बाइक और 46 पव्वा गोवा शराब बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में जुआ, सट्टा एवं शराबियों पर कार्रवाई हेतु निर्देशित होने पर डौंडी पुलिस द्वारा कोचियों को पकड़ा गया। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब परिवहन कर ब्रिकी करने वाले दो आरोपी बिरजुराम जुर्री पिता उदेसिंह जुर्री उम्र 53 वर्ष, एवं देवप्रसाद जुर्री पिता रंजनसिंह जुर्री उम्र 43 वर्ष, निवासी बोगर थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर द्वारा मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा क० सीजी 19 बीई 2637 में एक काले नीले रंग के बैग में 46 पौवा अंग्रेजी गोव विस्की शराब कुल 8.280 लीटर कीमती 5520 रूपये को परिवहन करते मंगलू गार्डन डौंडी के पास पकड़ा गया। धारा 34 ( 2 ) आव0 एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो को जेल भेजा गया। इसी तरह आम जगह नयापारा रोड पर शराब पीकर मदमस्त हालत में होकर लोगो को आने जाने में दिक्कत उत्पन्न करने वाले शराबी संतोष कुमार कुमेटी पिता मानसिंह कुमेटी जवाहरपारा डौंडी के विरूध्द धारा 36 (च) आब एक्ट की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान आरक्षक विष्णु तारम, युगल किशोर, मनेश साहू की भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page