बालोद। जिला संगठन ठेठवार समाज बालोद, द्वारा ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में आयोजित वैचारिक संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न राज धमतरी ,डोंगरगढ़, पाटन ,धमधा ,अंबागढ़ चौकी , संजारी , डौंडीलोहारा , भिलाई, चारामा ,कांकेर,बालोद जगदलपुर और दुर्ग राज क्षेत्रों के विभिन्न गांव से आये हुए 100 से अधिक वरिष्ठ- पदाधिकारी गण शामिल हुए।
सामाजिक उत्थान हेतु वृहद स्तर पर वैचारिक सम्मेलन का नियमित रूप से आयोजन करने के लिए तथा ठेठवार समाज प्रांतीय महासभा राजिम छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत करने और सामाजिक विकास की कड़ी को सशक्त करने,सामाजिक उत्थान को गति प्रदान करने के लिए एक मंच का गठन किया गया। जिसे सर्वसम्मति से “बालोद उपमहासभा”का नाम दिया गया ।
नवगठित इस बालोद उप महासभा के एक वर्ष के लिए तदर्थ कार्यकारी समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र यदु देवरी, महासचिव नंदकिशोर यादव टेकापार तथा कोषाध्यक्ष पवन यादव पड़कीभाट का सर्वसम्मति से चयन किया गया । समस्त 13 राज के अध्यक्ष इस उप महासभा के पदेन उपाध्यक्ष होंगे। आगामी एक वर्ष के भीतर नियमावली बनाकर विधिवत चुनाव के द्वारा नये संगठन का गठन किया जाएगा। जिला संगठन ठेठवार समाज के महासचिव बलदेव यादव ने बताया कि,भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना और आरती के बाद आमंत्रित अतिथि गणों का गुलाल के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
डॉ सुरेंद्र यदु को सर्वसम्मति से कार्यक्रम का सभापति मनोनीत किया गया। जिला संगठन बालोद के प्रवक्ता नंदकिशोर यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वागत भाषण के लिए आयोजक जिला संगठन के अध्यक्ष छगनलाल यदु को आमंत्रित किया। आयोजक जिला संगठन बालोद के अध्यक्ष छगन यदु ने उपस्थित अतिथिगणों ,राज अध्यक्षों एवं सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आसपास के राज के पदाधिकारी गण आपस में समय-समय पर मिलजुलकर बैठक एवं सम्मेलन आयोजित करते रहेंगें । हमारे समाज के युवाओं, बेटे –बेटियों की शैक्षणिक उन्नति ,सामाजिक रीति रिवाज एवं परंपराओं से अवगत कराने हेतु तथा सामाजिक उन्नति हेतु एक मंच बनाने की आवश्यकता है ताकि इस मंच पर आप सभी की सक्रियता से हमारा समाज हर क्षेत्र में नवीन उपलब्धियों को प्राप्त कर सके ।
आयोजन के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक कुरीतियां ,खर्चीला आयोजन एवं आडंबर तथा सामाजिक बुराइयों के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श तथा सामाजिक उत्थान हेतु समाज में एक बड़े संगठन की आवश्यकता है। सभापति डॉ सुरेंद्र यदु ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन राजिम महासभा को मजबूती प्रदान करने के लिए हम जिला बालोद के पड़ोसी राज पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक मंच बनाने का आह्वान करते हैं। इस पर आप समस्त राज अध्यक्षों द्वारा संक्षिप्त एवं स्पष्ट रूप से अपने विचार रखेंगे। संचालक नंदकिशोर यादव ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने ग्वालबालो का संगठन बनाकर हम सभी यादवों को संगठित रहने की प्रेरणा दिए हैं। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों , भिलाई नगर इकाई से नरेंद्र यदु,कांकेर राज से भगत राम यदु,बस्तर राज से करुणाशंकर यदु, संजारी राज से डॉ उत्तम यदु, डौंडी लोहारा राज से केशव यादव, बालोद राज से नरेंद्र यादव, धमधा राज से रमन यादव, डोंगरगढ़ राज से रामकृष्ण यादव,चौकी राज से मनराखन लाल यादव,धमतरी राज से मुरारी लाल यादव,पाटन राज से ईश्वर यादव,दुर्ग राज से नंद झरोखा यादवऔर अन्य पदाधिकारियों ने सामाजिक उत्थान पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए तथा भविष्य में सामाजिक गतिविधियों में एकरूपता लाने के लिए एक बड़े संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया।
सभा में शिव प्रसाद यादव , मोहन लाल यादव ,रामसिंह यादव नौकेशा धमधा, पत्रकार बलराम यादव पाटन राज , उमाशंकर यादव भिलाई, ,अशोक यादव दुर्ग राज,आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की सफलता में जिला संगठन बालोद के महासचिव बलदेव यादव, कोषाध्यक्ष शिवराम यादव, संरक्षक चाणक्य यादव ,कार्यालय सचिव भूधर यादव , अंकेक्षक पवन यादव पड़कीभाट , राजेश यादव , कृष्ण कुमार यादव संगठन मंत्री ,भरत यादव, रामस्वरूप यादव तथा बालोद राज के संरक्षक बंधुलाल यादव,महासचिव पवन कुमार यादव, कोषाध्यक्ष चेतन यादव,राज उपाध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ,संगठन मंत्री अवधेश यादव सहित सभी जिला और राज पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
विभिन्न राज से ये रहे मौजूद
इस वैचारिक संगोष्ठी में बालोद राज से छगन लाल यदु,शिवप्रसाद यादव,नरेंद्र यादव, चाणक्य लाल यादव, ताम्रध्वज यादव,पवन यादव,चेतन लाल यादव,बंधूलाल यादव,राजेश यादव,कृष्णकुमार यादव, रामस्वरूप यादव,भारत यादव, भूधर यादव, अवधेश यादव,बलदेव यादव,पवन कुमार यादव, नंदकिशोर यादव जयप्रकाश यादव , संजारी राज से मोहन यादव, डॉ उत्तम यादव,डॉ सुरेंद्र यदु,शिवराम यादव, डौंडीलोहारा राज से केशव यादव , धमतरी राज से मुरारी लाल यदु,रामेश्वर यादव, बाबूलाल यादव, यदुलाल यादव ,नरेश यादव, बालमुकुंद यादव, कमलेश यादव, धमधा राज से गणेश यादव ,रामसिंह यादव, रमनलाल यादव, उमेशचंद्र, परसराम यादव, बनवाली यादव, सरोज यादव, दसरूराम यादव, मुकुलआनंद यादव, बलदाऊ यादव ,भिलाई नगर इकाई से नरेंद्र यादव , खेमसिंह यादव, उमाशंकर यादव,पुखराज यादव, ओंकेश्वर यादव, पवन कुमार यादव, शंकरलाल यादव, घनश्याम सिंह यादव , कांकेर राज से भगतराम यादव, छगन यदु, सनत यदु, गणेश यादव, बिहारी यादव ,संपतलाल यादव , चंद्रशेखर यादव,
चौकी राज से मनराखन लाल यादव, गोपाल सिंह यादव, केशव प्रसाद यादव , नेपाल यादव, पीलासिंह यादव, विमल यादव, भैयाराम यादव, भुवाल यादव,शत्रुघ्न यादव, जीवराखन लाल यादव, भूषण यादव, रायपुर से रमेश यदु, बस्तर राज से प्रदीप यादव,करुणाशंकर यदु पाटन राज से मधुसूदन यादव, बलराम यादव , चंद्रशेखर यादव, जसवंत यादव, ईश्वर यादव , मदन यादव, राकेश यादव ,भुनेश्वर यदु,हेमलाल यादव, दुर्ग राज से नंदूझरोखा यादव ,अशोक यादव, आत्माराम यादव ,चंपालाल यादव ,डोंगरगढ़ राज से खेमलाल यादव,रामकृष्ण यादव,सुरेश यदु,महावीर यदु, आदि उपस्थित थे ।



