DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद जिले से 6 थाना प्रभारियों का हुआ अन्य जिलों में तबादला, तो 3 निरीक्षक बालोद जिले में आएंगे

बालोद। पुलिस स्थापना बोर्ड के नियम अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूरे छत्तीसगढ़ में 318 पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक, आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया। जिसमें बालोद जिला भी प्रभावित हुआ है। इस आदेश के तहत बालोद जिले में लंबे समय से पदस्थ 6 निरीक्षकों (थाना प्रभारी) को अन्यत्र जिला तबादला किया गया है। तो वहीं 3 निरीक्षक दूसरे जिले से आकर बालोद में जॉइनिंग लेंगे। बालोद से तबादला होने वालों की सूची देखें तो वर्तमान में बालोद के थाना प्रभारी मनीष शर्मा का दुर्ग जिला, यातायात थाना बालोद के प्रभारी नवल किशोर कश्यप का रायपुर जिला, महिला सेल की प्रभारी निरीक्षक पदमा जगत का सुकमा जिला, अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू का रायपुर जिला, गुरुर थाना प्रभारी रोहित मालेकर का रायपुर जिला में तबादला हुआ है। इसी तरह डौंडी के थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का मानपुर मोहला तबादला किया गया है। बालोद जिले में अन्य जिलों से तीन निरीक्षक आ रहे हैं। जिनमें राकेश ठाकुर रायपुर से, वीणा यादव महासमुंद से, गायत्री शर्मा साहू कोरबा से आ रही हैं।

देखिए पूरी लिस्ट

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page