DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरौद में हुआ किसान मेला, विधायक संगीता सिन्हा ने किसानों को बांटे बीज

बालोद। कृषि विज्ञान केंद्र अरौद, बालोद में आयोजित किसान मेला में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। जहां किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया था। आयोजन कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। आयोजन में मेला का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा ने शासन द्वारा संचालित कृषि विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने किसानों को प्रेरित किया। किसानों को उन्नत किस्म के बीज व अन्य कीट भी वितरित किए गए। साथ ही वर्मी कंपोस्ट को बढ़ावा देने की बात भी कही। इस दौरान अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ललिता साहू, पिमन साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, कृषि विभाग के उपसंचालक नागेश्वर पांडे सहित अन्य मौजूद रहे । किसानों और आयोजक विभाग द्वारा गुलदस्ता भेंटकर विधायक का सम्मान किया गया।

You cannot copy content of this page