DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ सेवा- सड़क पर 2 दिन से चोटिल बैठे बछड़े को हिन्द सेना के गौ रक्षा दल के सदस्यों ने पहुंचाया अस्पताल

बालोद। ग्राम पडकीभाट में 2 दिन से चोटिल बछड़े को गौ रक्षा दल के सदस्यों नरेंद्र जोशी,लक्की पटेल,मोनू यादव,अजय यादव,देवा ,धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा बालोद जिला पशु चिकित्सालय में ले जा कर उपचार करवाया गया। उसके पश्चात उसे गौ शाला में रखवाया गया। हिंद सेना गौ रक्षा समिति जिलाध्यक्ष नरेंद्र जोशी के द्वारा गौ माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। जिले भर में गौ माता को जहां भी चोट लगती है तकलीफ होती है नरेंद्र जोशी जी सूचना मिलने पर हमेशा गौ माता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। जोशी बालोद बस स्टैंड में बगतेश होटल के नाम से शुद्ध सहकारी भोजन भी बनाते हैं और बालोद बस स्टैंड में कोई राह गीत भटक गया हो तो उसको भरपेट भोजन भी खिलाते हैं। गौ माता के साथ-साथ मानव सेवा करते हैं। हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि यही तो हमारी सामाजिक संगठन हिंदसेना है। जो हिन्दू, जैन, बौद्ध धर्म, मानव धर्म सब को अपनाते हैं।

You cannot copy content of this page