DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद जिले में भी गर्मी को देख बदला गया स्कूल संचालन का समय, अब 1 अप्रैल से इस तरह लगेगी स्कूल, देखिए आदेश

बालोद। तपती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर सुबह स्कूल लगाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। लगातार पालको व शिक्षक संगठन की ओर से इस संबंध में मांग सामने आ रही थी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने भी इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सुबह स्कूल लगाने की मांग की थी तो वही मार्च के अंतिम हफ्ते बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया और जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें सभी स्कूलों में सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक स्कूल लगाने कहा गया है। सोमवार से शनिवार तक इसी निर्धारित समय में स्कूल लगेंगे। आदेश में फिलहाल हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट ओपन स्कूल परीक्षा जारी होने के कारण परीक्षाओं का समय पूर्व समय सारणी के अनुसार रखा गया है। तो वहीं परीक्षाएं संपन्न होने के बाद वहां भी सुबह 7:30 बजे स्कूल लगाने की बात कही गई है। तो वही आदेश में प्राइमरी और मिडिल स्कूल को लेकर स्पष्ट सुबह स्कूल लगाने की बात कही गई है। तो ऐसे स्कूल जहां कक्षा दो पाली में संचालित होती है वहां स्कूल संचालन का समय पूर्ववत ही रहने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर के अनुमोदन पर उक्त आदेश जारी किया गया। इस आदेश के जारी होने पर शिक्षकों ,बच्चों व पालको ने भी राहत की सांस ली है। 1 अप्रैल से इस नए समय के अनुसार शाला का संचालन होगा। बढ़ते हुए गर्मी के कारण शैक्षणिक समय सारिणी को बदला गया है।

टीचर्स एसोसिएशन ने लिखा था पत्र

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी, तापमान में वृद्धि के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है व तापमान में निरंतर वृद्धि के कारण अन्य जिलों में भी प्रातः कालीन स्कूल संचालन निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले में भी सभी स्कूलों में प्रातः कालीन स्कूल को संचालित करने निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुबह स्कूल को लेकर आदेश जारी करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग सहित जिला प्रशासन का आभार जताया।

बालोद जिले की ये खबरें भी एक साथ पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page