बालोद। बालोद जिले के अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भृत्य, वार्डब्वाय, आया, चौकीदार, स्वीपर ओ.टी. अटेन्डेंट, धोबी, कुक, मेस सर्वेन्ट, ड्रेसर ग्रेड-02. भृत्य / वार्डब्वाय, आया / वार्डब्वाय की 01 अप्रैल 2021 की स्थिति दर्शाने वाली अनंतिम (प्राविजनल) वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया रहा है। प्रकाशित अनंतिम (प्राविजनल) वरिष्ठता सूची विभाग अधीन कार्यरत शासकीय सेवकों को प्रदान करने की व्यवस्था कर संबंधित कर्मचारियों के संबंध में दर्ज प्रविष्टियों में यदि कोई विसंगति या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया तो छूटे हुए नामों को जोड़ने एवं त्रुटि सुधार हेतु प्रमाणित दस्तावेज के साथ 15 दिवसों के भीतर आवेदक / आपत्तिकर्ता द्वारा दावा आपत्ति प्रमाणीकृत दस्तावेज सहित उचित माध्यम से इस कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय सीमा के पश्चात् सुधार संबंधी प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे तथा अन्तिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। आवेदन के अभाव में अन्तिम वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। संबंधित द्वारा प्रस्तुत आवेदन / अभ्यावेदन में किये गये अनुरोध की पुष्टि उसके सेवा अभिलेखों से करते हुए सुधार संबंधी प्रस्ताव अपने स्पष्ट अभिमत के साथ सत्यापित कर सीएमएचओ कार्यालय को समय सीमा में प्रेषित किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी का नाम सूची में दर्ज होने से छूट गया हो, तो निर्धारित कॉलम अनुसार सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नाम जोड़ने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने अफसरों को कहा गया है। अन्तिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन करने के लिए त्रुटि सुधार संबंधी एकजाई प्रस्ताव दिनांक 08.अप्रैल.2022 तक कार्यालय को उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
डेढ़ साल से चल रहा था प्रयास, अब मिल रही सफलता
स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष घनश्यामपुरी ने बताया संघ लगातार डेढ़ वर्षो के प्रयासों से फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्टता सूची जारी की गई है। इस सूची में जिस किसी कर्मचारी की वरिष्टता में नाम छूट गया हो या प्रथम नियुक्ति में कोई त्रुटि हो उसे तत्काल आकर एक सप्ताह में सीएमएचओ कार्यालय पहुँचकर अपना सुधार करवाये। क्योंकि इसके पश्चात अंतिम सूची पदोन्नति सूची प्रसारित की जाएगी। संग़ठन के इस प्रयासों को सफल करने वाले लोकप्रिय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके मंडल का संगठन बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता है। जिन्होंने आते ही स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के सम्मान कार्यक्रम में संग़ठन के द्वारा संघ के प्रांताध्यक्ष पंकज पाण्डेय, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष वी एस रॉव, जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, एवं बालोद जिले संघ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वारा मांग की गई थी। जिस पर उन्होंने तत्काल आश्वासन देते हुए कहा कि फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति मैं करूँगा और उसी आश्वासन को उन्होंने पुरा किया।
जारी की जा रही वरिष्टता सूची के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, संग़ठन सचिव श्याम सुंदर देवांगन,महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मीता चैटर्जी, कोषाध्यक्ष अंजना राठौर,आर एम ए प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सुनिल देवांगन,बालोद ब्लाक के बी पी एम प्रवीण नायक , पदाधिकारी सदस्य प्रकाश जोशी,वरिष्ट नेत्र सहायक अधिकारी एम एल साहू ,रवि वर्मा ,कुशल साहू,जयपाल सिंह,एम एल टी फनीस कुमार भुआर्य ,चतुर्थ श्रेणी के जिलाध्यक्ष शिवाना ,प्रकाश साहू,व लिपिकीय साथी सुरेंद्र सोनकर , दीपक साहू ,दिनेश सिंग, पी नायडू मैडम ,अश्वनी कुमार लारिया,रिंकू देवरणकर (जे एस ए),संघ के पूरे पदाधिकारीगण धन्यवाद ज्ञापित करता है और इस अवसर पर कर्मचारियों में हर्ष व उत्साह है।
विभागीय प्रकिया जारी
कार्यालयीन आदेश क्र. / स्था./ अवि. / डी.पी.सी./ 2021/724 बालोद, दिनांक 22.11.2021 जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर विभागीय पदोन्नत किये जाने हेतु जिला मुख्यालय स्तर पर पदोन्नति समिति का गठन किया गया है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदोन्नति से भरे जाने वाले रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति की कार्यवाही हेतु बैठक 25.मार्च 2022 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कक्ष में आयोजित किया गया था।विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा उपरांत बालोद जिले के अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों भृत्य, वार्डब्वाय, आया, चौकीदार, स्वीपर ओ.टी. अटेन्डेंट, धोबी, कुक, मेस सर्वेन्ट, ड्रेसर ग्रेड-02. मृत्य / वार्डब्वाय आया / वार्डब्वाय की दिनांक 01.04.2021 की स्थिति दर्शाने वाली अनंतिम (प्राविजनल) वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित अनंतिम (प्राविजनल) वरिष्ठता सूची में संबंधित कर्मचारियों के संबंध में दर्ज प्रविष्टियों में यदि कोई विसंगति या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया है, तो छूटे हुए नामों को जोड़ने एवं त्रुटि सुधार हेतु प्रमाणित दस्तावेज के साथ 15 दिवसों के भीतर आवेदक/आपत्तिकर्ता द्वारा दावा आपत्ति प्रमाणीकृत दस्तावेज सहित उचित माध्यम से कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय सीमा के पश्चात् सुधार संबंधी प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे तथा अन्तिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। आवेदन के अभाव में अन्तिम वरिष्ठता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।अनतिम (प्राविजनल) वरिष्ठता सूची के अवलोकन हेतु कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
