DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति डबल स्नातक डिग्री की पेंच में उलझी

बालोद। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर व संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग की उदासीनता की वजह से दुर्ग संभाग के पांच जिलों बालोद समेत अन्य जिलों के सहायक शिक्षकों की पदोन्नति डबल स्नातक डिग्री की पेंच में उलझ
गया है। विगत दिनों शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डीपीआई कार्यालय पहुंचा। विरेन्द्र दुबे ने डीपीआई को बताया कि सभी संभागों में डबल स्नातक को पदोन्नति के मान्य किया गया है तथा बस्तर संभाग में डबल स्नातक को स्वीकार करते हुए बकायदा सहायक शिक्षकों का प्रमोशन भी कर दिया है, लेकिन दुर्ग संभाग में डबल स्नातक को अमान्य किया जा रहा है। विरेन्द्र दुबे ने डीपीआई को बताया कि प्रमोशन में एकरूपता होनी चाहिए । कई संभागों में डबल स्नातक में से एक स्नातक पर सहमति व शपथपत्र के आधार पर मान्य कर पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों ने विभागीय अनुमति लेकर स्नातक किया है तथा सेवा पुस्तिका में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इन्द्राज भी किया गया है। ज्ञात हो कि लोक शिक्षण संचालनालय ने विडियो कान्फ्रेसिंग से सभी संयुक्त संचालकाें को उक्त संबंध में निर्देश जारी कर दिया है,पर दुर्ग संयुक्त संचालक लिखित आदेश के प्रतिक्षा में अभी तक जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशानिर्देश जारी नहीं किए। जिसके कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपस्थित सहायक शिक्षकों ने कहा कि सहायक शिक्षकों की पदोन्नति का मामला सीधे तौर पर लोक शिक्षण संचालनालय से जुड़ा है, संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग ही स्पष्ट आदेश सम्पूर्ण छ.ग. के लिए जारी करें। क्योंकि जिले व संभाग के शिक्षा अधिकारी असमंजस की स्थिति में है और मार्गदर्शन के अभाव में वरीयता सूची अटकी हुई है। बालोद जिले के सहायक शिक्षक साथीयों ने जल्द पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है। मांग करने वालों मुख्य रूप से शेखर नागवंशी, रोहित सिन्हा, सुनील साहू, राकेश निषाद, छविलाल,मनीष मार्कण्डेय आदि ने मांग की है।

You cannot copy content of this page