DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज में पशु मेला का हुआ आयोजन

बालोद। ग्राम सांकरा ज में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु मेला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्नत नस्ल की पशुओं की प्रदर्शन तो लगी ही। साथ ही लोगों को पशु चिकित्सा विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। बेहतर पशुपालन कर रहे किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस दौरान आमंत्रित अतिथियों जनपद सदस्य छगन देशमुख, शारदा सिन्हा, सरपंच वारुणी देशमुख ने किसान व पशुपालकों को विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की पशुपालन वा दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पशु चिकित्सक टीडी देवांगन, मुरारीलाल सुकतेल, शिवेन्द्र देशमुख, लाल बहादुर बघेल सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page