डौंडीलोहारा में नव पदस्थ एसडीएम मनोज मरकाम ने संभाला पदभार ,प्रेमलता चंदेल का गुंडरदेही तबादला



डौंडीलोहारा। जिला कलेक्टर द्वारा हाल ही में जारी आदेश के अनुसार डौंडीलोहारा एसडीएम प्रेमलता चंदेल का ट्रांसफर गुंडरदेही एसडीएम के रूप में हो गया है। बुधवार को उनके स्थान पर नव पदस्थ एसडीएम मनोज मरकाम ने तहसील कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. प्रेमलता चंदेल ने नव पदस्थ एसडीएम को प्रभार सौंपा तथा स्वयं गुंडरदेही एसडीएम का चार्ज लेने गुंडरदेही रवाना हुई. नव पदस्थ एसडीएम मरकाम ने चर्चा के दौरान बताया कि वह पूर्व में गुंडरदेही जनपद सीईओ के रूप में कार्यरत थे, डौंडीलोहारा एसडीएम के रूप में शासन प्रशासन की योजनाओं का नियमानुसार क्रियान्वयन के साथ-साथ पेंडिंग केसेस का समयावधि में निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

You cannot copy content of this page